19 Apr 2024, 09:19:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जो शंका थी वही हुआ, किसान नेताओं ने सिर्फ भड़काने का काम किया : शाहनवाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2021 12:52PM | Updated Date: Jan 27 2021 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व नेता शाहनवाज़ हुसैन ने दिल्ली हिंसा को लेकर किसान नेताओं को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा जो शंका थी वो सही साबित हुई। किसान संगठन बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे कि अनुशासन रहेगा कि हम जश्न में शामिल हो रहे हैं। यह जश्न था या गणतंत्र दिवस के दिन भारत पर हमला था? इन्होंने लाल किले को अपवित्र किया है। इस सबके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा, उकसाने का काम तो किसान संगठन के नेताओं ने किया। किसान संगठन का हर नेता सिर्फ भड़काने में लगा हुआ था। अब जब ये घटना घट गई तब वे तरह-तरह का ज्ञान दे रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »