25 Apr 2024, 12:48:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 1 लाख से अधिक लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2021 12:39PM | Updated Date: Jan 27 2021 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन में कोरोनावायस से मरने वालों की संख्या 1 लाख से अधिक हो गई है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को दी। बीबीसी ने स्वास्थ्य अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि देश में कोरोनावायरस से कुल मरने वालों की संख्या बढ़कर 104,000 हो गई है, जोकि अमेरिका, ब्राजील और भारत के बाद सबसे अधिक है। स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय और उसके समकक्षों ने बताया कि सप्ताह में कोरोनावायरस से कुल 7,776 लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार को देशभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,680,101 हो गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »