29 Mar 2024, 12:30:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5 हजार के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2021 12:01PM | Updated Date: Jan 24 2021 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है और स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक यहां इससे मरने वालों की संख्या 5000 के पार पहुंच गयी है। देशभर में इससे संक्रमित मरीजों की संख्या और इजाफा हुआ है, इसके साथ ही मृतक आंकड़ों में भी बढ़ोतरी हुई है। जापान में पिछले साल जुलाई में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1000 हुई थी जिसके चार महीने बाद नवंबर में यह आंकड़ा बढ़कर 2000 हुआ था। दिसंबर में इससे मरने वालों की संख्या 3000 हुई और 20 दिनों के अंदर आंकड़ा 4000 के पार पहुंच गया। जापान के ओसाका प्रांत में कोरोना से सर्वाधिक 812, टोक्यो में 770 और होकाइडो में 561 मौतें हुई है। देश में कोरोना की ताजा लहर के कारण प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने टोक्यो, ओसाका और क्योटो सहित 11 प्रांतों में कोरोना आपातकाल की घोषणा की थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »