26 Apr 2024, 20:08:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मतदाता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से डिजिटल वोटर कार्ड कर सकेंगे डाउनलोड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2021 12:00AM | Updated Date: Jan 23 2021 12:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालंधर। चुनाव आयोग 25 जनवरी को राष्ट्रीय /राज्य /ज़िला स्तर पर राष्ट्रीय वोटर दिवस पर ई -ई.पी.आई.सी. (इलेक्ट्रानिक इलेक्ट्रोल फोटो शिनाख्त कार्ड) प्रोग्राम की शुरुआत की जा रही है। वोटर अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल के द्वारा डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

जिला चुनाव अधिकारी घनश्याम थोरी ने शुक्रवार को बताया कि जिन मतदाताओं ने वोटर सूची के संशोधन दौरान विलक्षण (यूनिक) मोबाइल नंबर दर्ज करवाया है, वह अपना ई -ई.पी.आई.सी. वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 25 से 31 जनवरी 2021 तक केवल नए वोटर अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते है। अपने ई -ई.पी.आई.सी. डाउनलोड कर सकते है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »