28 Mar 2024, 19:59:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भोपाल में रेप के बाद युवती की हत्‍या - राहुल ने बीजेपी पर बोला हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2021 2:36PM | Updated Date: Jan 22 2021 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्लीकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भोपाल में एक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारें महिलाओं को सुरक्षा देने में हर जगह और बराबर असफल साबित हो रही है। राहुल गांधी ने भोपाल में एक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की घटना की तुलना उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई गैंगरेप और हत्या की घटना से की और कहा की हाथरस जैसी घटनाएं भाजपा शासन में रुकने का नाम नहीं ले रही है और भाजपा महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल हो रही है।
 
गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘हाथरस जैसी अमानवीयता कितनी बार दोहरायी जाएगी। भाजपा सरकार महिला सुरक्षा में तो फेल है ही, पीड़ि‍ताओं और उनके परिवार से मानवीय व्यवहार करने में असमर्थ भी है।’’  इसके साथ ही उन्होंने भोपाल में युवती के साथ दुष्कर्म की खबर पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि मां घर पर बेटी का इंतजार करती रही और पुलिस शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गई और इसी दौरान परिजनों को इसकी सूचना दी। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘‘हाथरस जैसी अमानवीयता कितनी बार दोहरायी जाएगी। भाजपा सरकार महिला सुरक्षा में तो फेल है ही, पीड़ि‍ताओं और उनके परिवार से मानवीय व्यवहार करने में असमर्थ भी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »