29 Mar 2024, 11:10:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केवडिया भारतीय रेल के विजन, सरदार पटेल के मिशन का प्रतीक : मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2021 4:44PM | Updated Date: Jan 17 2021 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरदार वल्लभ भाई पटेल की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा के स्थान केवडिया का देश के विभिन्न भागों के साथ सीधा रेल संपर्क आज स्थापित हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात में सरदार सरोवर बांध के निकट इस वनाच्छादित पर्यटन स्थल केवडिया, डभोई और चांदौद रेलवे स्टेशनों के नवनिर्मित भवनों, डभोई-चांदौद अमान परिवर्तन, प्रतापनगर-केवडिया नवविद्युतीकृत रेलखंड और चांदौद-केवडिया ब्रॉड गेज लाइन का उद्घाटन किया तथा देश की राजधानी समेत विभिन्न स्थानों से आठ जोड़ी रेलसेवाओं की हरी झंडी दिखा कर शुरुआत की।
 
इस मौके पर हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर रेल मंत्री पीयूष गोयल, विदेश मंत्री एस जयशंकर और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन जबकि केवडिया स्टेशन पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी मौजूद थे। वीडियो लिंक के माध्यम से अहमदाबाद से गुजरात के राज्यपाल देवव्रत आचार्य एवं उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, मुंबई से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपस्थित थे।
 
प्रधानमंत्री ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के मंत्र की सुंदर तस्वीर पेश करता है। रेलवे के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी एक स्थान के लिए देश के अलग अलग कोनों से एक साथ रेलसेवाएं शुरू की जा रहीं हैं। यह सरदार पटेल के भारत को एक करने के मिशन और भारतीय रेल के विजन को परिभाषित करता है। 
 
उन्होंने कहा - आज केवडिया का देश की हर दिशा से सीधी रेल कनेक्टिविटी से जुड़ना पूरे देश के लिए एक अद्भुत क्षण है। हमें गर्व से भरने वाला पल है। ये नई ट्रेनें और रेल लाइन अब केवडिया की विकास यात्रा में नया अध्याय लिखने जा रही हैं।’’मोदी ने कहा कि इस रेल कनेक्टिविटी का सबसे बड़ा लाभ सरदार पटेल की ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ देखने आने वाले पर्यटकों को तो मिलेगा ही, साथ ही ये केवडिया के आदिवासी भाई बहनों का जीवन भी बदलने जा रही है। केवडिया का देश में एक फैमिली टूरिस्ट डेस्टीनेशन के रूप में विकास वहां के लोगों के लिए रोजÞगार एवं स्वरोजÞगार के अवसर भी लाया है। इस रेलवे लाइन से इस पूरे इलाके में करनाली गोइचा, गरुड़ेश्वर आदि आस्था के स्थानों को कनेक्टिविटी मिली है। आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत होने के कारण यहां बहुत से लोग आते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »