26 Apr 2024, 13:40:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दुनिया को आकर्षित कर रहा है मलखम्ब: PM मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2020 6:55PM | Updated Date: Oct 25 2020 6:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात में कहा कि भारत के कई खेल दुनिया को आकर्षित कर रहे हैं जिसमें मलखम्ब भी शामिल है। मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देशवासियों से कहा, ‘‘जब हमें अपनी चीजों पर गर्व होता है, तो दुनिया में भी उनके प्रति जिज्ञासा  बढ़ती है। जैसे हमारे आध्यात्म ने, योग ने, आयुर्वेद ने, पूरी दुनिया को आकर्षित किया है। हमारे कई खेल भी दुनिया को आकर्षित कर रहे हैं।
 
आजकल हमारा मलखम्ब भी अनेकों देशों में प्रचलित हो रहा है। अमेरिका में चिन्मय पाटणकर और प्रज्ञा पाटणकर ने जब अपने घर से ही मलखम्ब सिखाना शुरू किया था, तो उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि इसे इतनी सफलता मिलेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका में आज कई स्थानों पर मलखम्ब ट्रेंिनग सेंटर चल रहे हैं। बड़ी संख्या में अमेरिका के युवा इससे जुड़ रहे हैं। मलखम्ब सीख रहे हैं। जर्मनी हो, पोलैंड हो, मलेशिया हो, ऐसे करीब 20 अन्य देशों में भी मलखम्ब खूब लोकप्रिय हो रहा है। अब तो इसकी वर्ल्ड चैंपियनशिप शुरू की गई है, जिसमें कई देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं।’’         
 
मोदी ने कहा, ‘‘भारत में तो प्राचीन काल से कई ऐसे खेल रहे हैं, जो हमारे भीतर असाधारण विकास करते हैं। हमारे माइंड, बॉडी बैलेंस को एक नए आयाम पर ले जाते हैं। लेकिन संभवत: नई पीढ़ी के हमारे युवा साथी मलखम्ब से उतना परिचित ना हों। आप इसे इन्टरनेट पर जरूर सर्च करिए और देखिये।’’  उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में कितने ही मार्शल आर्ट्स हैं। मैं चाहूंगा कि हमारे युवा-साथी इनके बारे में भी जाने, इन्हें सीखें और समय के हिसाब से नई पहल भी करें। जब जीवन में बड़ी चुनौतियां नहीं होती हैं, तो व्यक्तित्व का सर्वश्रेष्ठ भी बाहर निकल कर नहीं आता है। इसलिए अपने आप को हमेशा चैलेंज करते रहिए।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »