08 May 2024, 18:36:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोपोर में सुरक्षाबलों ने किया घेराबंदी तलाशी अभियान शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2020 1:18PM | Updated Date: Oct 24 2020 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बारामूला। उत्तर कश्मीर के सोपोर जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को घेराबंदी और तलाश अभियान (कासो) शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सोपोर के जैनागीर गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद आज सुबह राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू कश्मीर पुलिस की विशेष् अभियान समूह (एसओजी) ओर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त कासो अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने इलाके से बाहर जाने वाले सभी रास्तों को पूरी तरह बंद कर दिया और घर-घर की तलाशी ली जा रही है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था तथा विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »