19 Apr 2024, 10:58:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चिराग पासवान ने जारी किया LJP का घोषणा पत्र, कहा - मैं शेर का बच्चा हूं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2020 1:11PM | Updated Date: Oct 21 2020 1:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पहली बार पिता, रामविलास पासवान की गैरमौजूदगी में लोजपा (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान वे थोड़े से भावुक भी दिखे। घोषणापत्र जारी करते हुए फिर से चिराग पासवान ने बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को देखकर मुझे आश्चर्य होता है कि आप किस तरह से जातीयता को बढ़ावा देते हैं। जो व्यक्ति खुद सांप्रदायिकता को बढ़ावा देता हो, उसके नेतृत्व में बिहार के विकास की कल्पना करना उचित नहीं है। 
 
इससे पहले  चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट भी जारी किया था। पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में चिराग ने खुले मंच से कहा कि चुनाव में इतनी बड़ी प्रेस वार्ता हो रही है, लेकिन पिता साथ नहीं है मुझे इसके लिए भी हिम्मत पिता से ही मिलती थी।
 
चिराग पासवान ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि मैं शेर का बच्चा हूं और जंगल को अकेले चीरने निकला हूं। उन्होंने कहा कि गीदड़ का बच्चा होने पर आदमी मारा जाता है। विजन डॉक्यूमेंट की जानकारी देते हुए रामविलास पासवान के पुत्र ने कहा कि इस विजन में चार लाख से ज्यादा बिहारियों के विचार को रखा गया है और मेरे पिता रामविलास पासवान का पूरा अनुभव इसमें शामिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »