19 Apr 2024, 00:42:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ईश्वर चंद विद्यासागर अपने विचारों से विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाए-शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2020 6:47PM | Updated Date: Sep 26 2020 6:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समाज सुधारक ईश्वर चन्द विद्यासागर की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा है  कि उन्होंने अपने दूरगामी विचारों और सुधारों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव किए थे । शाह ने आज ट्वीट कर कहा ‘‘ मैं  ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। एक प्रतिष्ठित समाज सुधारक, शिक्षाविद् और दार्शनिक के रूप में वह विभिन्न क्षेत्रों में अपने दूरगामी विचारों और सुधारों के माध्यम से समाज में एक बड़ा परिवर्तन और क्रांति लाए।’’
 
उन्होंने कहा कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी ने महिला अधिकारों के लिए अनेक कार्य किए । उन्होंने विधवा पुन: विवाह अधिनियम और नारी सशक्तीकरण के लिए अथक प्रयास किए  और ऐसे महान कार्यों से विद्यासागर जी की विरासत  दुनिया भर में लाखों लोगों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। ईश्वर चंद विद्यासागर का जन्म 26 सितम्बर 1820 पश्चिम बंगाल में हुआ था। वह एक समाजसुधारक और शिक्षाविद् थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »