18 Apr 2024, 22:47:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना से विश्व में लगभग 9.89 लाख लोगों की मौत, 3.25 करोड़ से अधिक संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2020 2:08PM | Updated Date: Sep 26 2020 2:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से विश्वभर में मरने वालों की 9.89 लाख के करीब पहुंच गयी है, जबकि संक्रमितों की 3.25 करोड़ से अधिक हो गयी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 9.89 लाख लोगों की मौत हो चुकी है तथा 3.25 करोड़ से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 70.33 लाख से अधिक हो गयी है और अब तक लगभग 2.04 लाख लोगों की जान जा चुकी है।

भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 85,362 नये मामले सामने आये हैं और 93,420 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं जिससे सक्रिय मामले 9,147 कम होकर 9,60,969 रह गये। कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 59 लाख का आंकड़ा पार कर 59,03,933 पर पहुंच गयी है और स्वस्थ होने वालों की संख्या 48,49,585 हो गयी है। इसी अवधि में 1,089 मरीजों की मौत हुयी, जिससे संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 93,379 पर पहंच गयी है।

ब्राजील में अब तक लगभग 46.90 लाख  से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि करीब 1.41 लाख  लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 11.31 लाख से अधिक हो गई हैं तथा 19,973 लोगों ने जान गंवाई है। कोलंबिया ने कोरोना से प्रभावित होने के मामले में पेरू के पीछे छोड़ दिया है। यहां पर इस जानलेवा विषाणु से अब तक 7,98  लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 25,103 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यह कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह छठे स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक करीब 7.95 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 32,037 लोगों की मौत हो चुकी है।

मेक्सिको में कोरोना से अब तक लगभग 7.21 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 75,844 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन दक्षिण अफ्रीका को कोरोना संक्रमितों की संख्या में पीछे छोड़कर आठवें स्थान पर आ गया है जहां  यह संख्या 7.16 लाख से अधिक हो गयी है। वहीं यहां इस वायरस से मरने वालों की संख्या 31,232  हो गयी हैं। अर्जेंटीना ने कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है। यहां इस जानलेवा विषाणु से अब तक 6.91 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 15,208 लोगों की मौत हुयी है।

दक्षिण अफ्रीका नए मामलों में वृद्धि के बाद अब 10वें स्थान पर है। यहां अब तक करीब 6.69 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,312 लोगों की मृत्यु हुई है। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में फ्रांस ने चिली को पीछे छोड़ दिया है। यहां इसकी चपेट में अब तक 5. 52 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 31,675 लोगों की मृत्यु हुई है। चिली में कोरोना से लगभग 4.54 लाख  लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 12,527 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से लगभग 4.40 लाख लोग संक्रमित है जबकि 25,222 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना से अब तक लगभग 4.26 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 42,025 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या लगभग 3.57 लाख हो गई है तथा 5,093 लोगों की मौत हो चुकी है। इराक ने कोरोना संक्रमितों के मामले में सऊदी  अरब और  पाकिस्तान दोनों को पीछे छोड़ दिया है। यहां संक्रमितों की संख्या लगभग 3.42 लाख  है वहीं 8,867 लोगों की मौत हो चुकी है।

सऊदी अरब में कोरोना के 3.32 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 4,625 लोगों की मौत हो चुकी हैं। तुर्की ने कोरोना से संक्रमित होने के मामले में पाकिस्तान को पीछ छोड़ दिया है। यहां इस महामारी से अब तक 3.11 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 7858  लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक लगभग 3.10 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,451 लोगों की मौत हो चुकी है।  यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 3.06 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,801लोगों की मौत हुई है।

फिलीपींस ने कोरोना संक्रमितों के मामलों में जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है। यहां संक्रमितों की संख्या लगभग 2.99  लाख से अधिक हो गई है और  5,196 लोगों की मौत हो चुकी है।  जर्मनी में अब तक करीब 2.84 लाख लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं तथा 9,451 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या लगभ 2.67 लाख पहुंच गई तथा 10.218 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 11,236, बेल्जियम में 9969,  कनाडा में 9306, बोलीविया में 7800, नीदरलैंड में 6377, स्वीडन में 5890, मिस्र में 5853,  चीन में 4739, रोमानिया में 4533, यूक्रेन में 3910, ग्वाटेमाला में 3186, पोलैंड में 2392, पनामा में 2311, होंडुरास में 2271 और स्विट्जरलैंड में 2064 लोगों की की मौत हो चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »