28 Mar 2024, 21:53:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जुलाई में ईपीएफओ से जुड़े छह लाख से अधिक अंशधारक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2020 4:36PM | Updated Date: Sep 25 2020 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच जुलाई 2020 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में छह लाख से अधिक अंशधारक जोड़े गये हैं जबकि कर्मचारी राज्य बीमा निगम में सात लाख 41 हजार और राष्ट्रीय पेंशन योजना में 34 हजार से ज्यादा कर्मचारी शामिल हुए हैं। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां जारी आंकड़ों में बताया कि ईपीएफओं में जुलाई 2020 में छह लाख 221 कर्मचारी शामिल किये गये हैं। इनमें चार लाख 83 हजार 392 पुरूष, एक लाख 26 हजार 783 महिला और 13 अन्य श्रेणी में हैं। इसके अलावा 33 कर्मचारियों के संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

सितंबर 2017 से जुलाई 2020 तक ईपीएफओ में तीन करोड 50 लाख 84 हजार 656 कर्मचारी जोड़े गये हैं। ईएसआईसी में जुलाई में कुल सात लाख 41 हजार 903 कर्मचारी शामिल किये गये हैं। इनमें से छह लाख 30 हजार 716 पुरूष, एक लाख 11 हजार 158 महिला और 31 अन्य हैं। ईएसआईसी की योजना में सितंबर 2017 से जुलाई 2020 तक चार करोड़ सात लाख 44 हजार 94 कर्मचारी शामिल हुए हैं। एनपीएस में जुलाई 2020 में 34 हजार 862 शामिल किये गये हैं।  इनमें केंद्र सरकार के 4969 कर्मचारी, राज्य सरकारों के 22 हजार 473 कर्मचारी और 7420 गैर सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। सितंबर 2017 से जुलाई 2020 में 21 लाख 33 हजार 555 कर्मचारी एनपीएस में जोड़े गये हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »