19 Mar 2024, 11:17:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लाल किले पर खालिस्तान का झंडा फहराने वाले को 1,25,000 डॉलर का इनाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2020 12:59AM | Updated Date: Aug 15 2020 12:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। राजधानी दिल्ली की भीड़ भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। खबर है कि प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर खालिस्तान का झंडा फहराने वाले को 1,25,000 डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है। इस खबर के आने के बाद राजधानी दिल्ली में हाई अर्लट जारी किया गया है। राजधानी के मुख्य बाजारों में पुलिस गश्त और संदिग्धों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। 45,000 जवानों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। लाल किले के चारों और पांच किलोमीटर की परिधि में हर एक ऊंची इमारत पर 2,000 स्नाइपर्स तैनात होंगे। सुरक्षा एजेंसियों ने एसएफजे की इस घोषणा को लेकर कहा है कि ये केवल लोगों के बीच डर पैदा करने के लिए किया गया प्रयास है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »