25 Apr 2024, 11:01:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रामजन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास कोरोना पॉजिटिव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2020 12:27PM | Updated Date: Aug 13 2020 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास (82) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नृत्य गोपाल दास बुधवार को जन्माष्टमी मनाने मथुरा पहुंचे थे। गुरुवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीएमओ ने स्वास्थ्य टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें उनका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया।
 
उन्हें गुरुग्राम मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया जा रहा है। महंत बुधवार रात श्रीकृष्ण जन्मस्थान में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने कान्हा का अभिषेक किया था। इसके बाद वह रात में शहर के जंक्शन रोड स्थित सीताराम मंदिर में ठहरे थे। सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना पर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा और सीएमओ डॉ. संजीव यादव स्वास्थ्य टीम के साथ पहुंचे। टीम ने बताया कि बुखार और खांसी की शिकायत मिली थी। सुबह सांस लेने में भी दिक्कत थी। फिलहाल स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन बेहतर उपचार के लिए मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »