20 Apr 2024, 14:57:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश की स्वतंत्रता पूरी तरह से आत्मनिर्भरता से जुड़ी : वेंकैया नायडू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2020 12:26PM | Updated Date: Aug 8 2020 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने युवाओं की प्रतिभा पर विश्वास करने और उनको अवसर देने पर जोर देते हुए शनिवार को कहा कि देश की स्वतंत्रता पूरी तरह से आत्मनिर्भरता से जुड़ी है। नायडू ने यहां एक संदेश में कहा कि अंग्रेजों के विरुद्ध आजादी का संघर्ष करने में आठ अगस्त की तारीख का विशेष महत्व है। हमें इस अवसर पर स्वतंत्रता के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करना चाहिए।  उन्होंने कहा कि आज आठ अगस्त, भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है, इसी दिन 1942 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने की चेतावनी दी थी। समाज के हर वर्ग ने  इस आन्दोलन में भाग लिया और देश की स्वतन्त्रता के महान लक्ष्य की सिद्धि के लिए एकनिष्ठ प्रयास किए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »