28 Mar 2024, 18:19:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विवादित नक्‍शा: PAK के PM इमरान ने दी विवादित नक्शे को मंजूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2020 12:49AM | Updated Date: Aug 5 2020 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने नेपाल की राह पर चलते हुए मंगलवार को उस विवादित नक्शे को मंजूरी दी है जिसमें कश्मीर को उसने पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया है। पाकिस्तान पहले  सिर्फ पाक के कब्जे वाले कश्मीर को अपना हिस्सा बताता था, किंतु नए नक्शे में कश्मीर को शामिल किया गया है। पड़ोसी देश ने नए नक्शे में लद्दाख, सियाचिन समेत गुजरात के जूनागढ़ तक पर अपना दावा ठोका है। 
 
प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्र के नाम संबोधन में इसे देश के इतिहास का सबसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद यह ‘आधिकारिक नक्शा’ होगा और स्कूल कालेजों में उपयोग किया जायेगा। प्रधानमंत्री ने कैबिनेट की बैठक के बाद इस नये राजनीतिक नक्शे को जारी किया जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान का भाग बताया गया है।
 
इमरान खान सरकार ने  विवादित नक्शा जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद से 370 के विशेष प्रावधानों और धारा 35 ए के खत्म किये जाने के एक वर्ष पूरा होने की पूर्व संध्या पर जारी किया है।  पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू और कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी कहा है कि नए नक्शे को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »