20 Apr 2024, 14:15:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

टिकटॉक की बिक्री में से अमेरिका को हिस्सा मिलना चाहिए : डोनाल्ड ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2020 12:11AM | Updated Date: Aug 5 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि चीनी ऐप टिकटॉक को अगर कोई  अमेरिकी कंपनी खरीदती है तो इसमें से एक हिस्सा सरकार या खजाने को दिया जाना चाहिए। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ सत्या नडेला को  फोन पर बातचीत के दौरान खरीद मूल्य के ‘समुचित हिस्से’ की मांग की।  ट्रंप ने सोमवार को प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी माइक्रोसॉफ्ट को टिकटॉक से डील के लिए 45 दिनों की मोहलत दी है।
 
इस दौरान अगर दोनों में सौदा नहीं हुआ, तो चीनी एप को अमेरिका में प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।  ट्रंप ने पहले ही चेतावनी जारी की है कि अगर 15 सितंबर तक माइक्रोसॉफ्ट की टिकटॉक से डील नहीं हुई, तो इस शॉर्ट वीडियो एप को अमेरिका से अपना कारोबार समेटना पड़ेगा। ट्रंप की ओर से चीनी प्रोद्योगिकी कंपनियों के खिलाफ अभियान चलाये जाने के बाद से ही  टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस अपने अमेरिकी कोरोबार को बेचने के जबरदस्त दबाव में है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »