27 Apr 2024, 04:22:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुशांत केस: निरुपम का पुलिस पर हमला, CM ठाकरे से हस्तक्षेप करने की मांग उठी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2020 7:09PM | Updated Date: Aug 3 2020 7:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने आज बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और मुंबई पुलिस  की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सुशांत मामले की जांच करने आये और क्वारंटाइन किये गये भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी को रिहा करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने ट्वीट किया कि बीएमसी और मुंबई पुलिस का रवैया ठीक नहीं है।
 
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच करने आये आईपीएस अधिकारी तिवारी को 15 अगस्त तक के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। इसकी जांच कैसे होगी? मुख्यमंत्री को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। तिवारी को रिहा किया जाना चाहिए और मुंबई पुलिस को जांच में मदद करनी चाहिए अन्यथा इस मामले में संदेह बढ़ जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »