24 Apr 2024, 09:50:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में 11.86 लाख लोग हुए कोरोना से ठीक, 24 घंटे में 40 हजार...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2020 3:47PM | Updated Date: Aug 3 2020 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान 40 हजार से ज्यादा लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं और अब तक इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 11.86 लाख से अधिक हो गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 40,574 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 11,86,203 हो गयी है। इसी अवधि में 771 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 38,135 हो गयी।
 
अधिकतर राज्यों में स्वस्थ होने वालों की तादाद बढ़ने से सक्रिय मामलों की संख्या 5,79,357 हो गई है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 677 की कमी हुई है जिससे सक्रिय मामले 1,48,843 रह गये तथा 260 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 15,576 हो गया। इस दौरान 9926 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,76,809 हो गयी। देश में अब भी सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में इस अवधि में मरीजों की संख्या 1371 बढ़ी है और यहां अब 74,598 सक्रिय मामले हैं1 मरने वालों का आंकड़ा 84 बढ़कर 2496 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक कुल 57,7258 लोग स्वस्थ हुए हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »