11 May 2024, 08:43:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

TikTok : जल्द भारत में हो सकती है वापसी, जानिए कैसे दोबारा होगी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2020 12:46AM | Updated Date: Aug 2 2020 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से चर्चा में रहे टिकटॉक से जुड़ी बड़ी खबर है। अगर आप भी टिकटॉक बंद होने से निराश थे तो आपके लिए ये खबर अच्छी हो सकती है। भारत सरकार द्वारा इसे बैन करने के बाद अमेरिका ने भी इसे बैन करने के संकेत दे दिए थे। लेकिन कंपनी ने अमेरिका के आगे सरेंडर कर दिया है। अमेरिका में अब टिकटॉक बैन नहीं होगा। अब टिकटॉक जल्द ही भारत में वापसी कर सकता है।

टिकटॉक अब माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का हो चुका है, यानी अमेरिका में टिकटॉक के कारोबार को अब माइक्रोसॉफ्ट संभालेगी। जानकारी के मुताबि अब माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर पर ही टिकटॉक यूजर्स का पूरा डाटा सेव होगा। इसके साथ ही अमेरिकी टिकटॉक यूजर्स के डाटा संभालने की पूरी जिम्मेदारी माइक्रोसॉफ्ट की ही होगी। जानकारी के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक को पांच बिलियन डॉलर्स में खरीदने की तैयारी कर रहा।

फिलहाल शुरुआती दौर में माइक्रोसॉफ्ट, टिकटॉक के सिर्फ अमेरिका के व्यापार को डील करेगी, लेकिन इस बात की प्रबल संभावना है कि भारतीय बाजार की जिम्मेदारी भी माइक्रोसॉफ्ट को ही मिल जाए। वहीं सरकार को चीनी सरकार के पास यूजर्स का डाटा जाने का जो डर था वो अब माइक्रोसॉफ्ट के साथ नहीं होगा। माइक्रोसॉफ्ट के किसी एप से संबंधित विवाद भारत में अभी नहीं हुआ है। यही वजह है कि टिकटॉक के साथ हो रहे इस समझौते के बाद माइक्रोसॉफ्ट अपने भरोसे पर भारत में टिकटॉक की एन्ट्री कर सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »