27 Apr 2024, 08:43:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजस्थान संकट : गहलोत ने बदला अपने विधायकों का ठिकाना, जैसलमेर रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2020 2:27PM | Updated Date: Jul 31 2020 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राजस्थान की सियासत में हर रोज कुछ नया मोड़ आ रहा है। सियासी संग्राम के बीच अब जानकारी आ रही है कि होटल फेयरमोंट में ठहरे सभी विधायकों को निर्देश मिले थे कि वो अपनी आईडी तैयार रखें। इसके बाद शुक्रवार को सभी कांग्रेस विधायकों को जैसलमेर शिफ्ट किया जा रहा है। इस बीच, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे के सभी विधायक जयपुर के फेयरमोंट होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं। यहां से वे प्लेन से जैसलमेर जाएंगे। सभी विधायक 19 दिन से होटल में ठहरे थे।
 
जैसलमेर में ये कहां रुकेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन इतना तय है कि वे यहां विधानसभा सत्र शुरू होने तक रह सकते हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 14 अगस्त से विधानसभा का सत्र बुलाया है। उधर, भाजपा ने गहलोत सरकार पर हमला किया है। राजस्थान भाजपा प्रमुख सतीश पूनिया ने ट्वीट कर कहा कि अगर कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है तो विधायकों को कैद क्यों किया जा रहा है। वहीं इस बार कांग्रेस के विधायक होटल में ही ईद और राखी का त्योहार मनाएंगे ।कांग्रेस के विधायक 14 अगस्त से होने वाले विधानसभा-सत्र तक होटल में ही रहेंगे। ईद और राखी के त्योहार को देखते हुए विधायकों के लिए होटल में खास इंतजामात किये जाएंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »