19 Mar 2024, 08:47:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लॉकडाउन 5 को लेकर PM मोदी से मिलने पहुंचे अमित शाह, जल्‍द होगा एलान....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 12:12AM | Updated Date: May 30 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोरोना संकट को लेकर देश में जारी चौथा लॉकडाउन 31 मई को समाप्त हो रहा है। इस बीच देश के गृहमंत्री अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि यह बैठक लॉकडाउन को लेकर हो रही है। बैठक में 31 मई को समाप्त हो रहे लॉकडाउन 4.0 और आगे लगने वाले लॉकडाउन 5.0 के स्वरूप को लेकर चर्चा हो रही है।
 
एक दिन पहले गृह मंत्री ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी। इस दौरान लॉकडाउन को 31 मई से आगे बढ़ाए जाने को लेकर उनके विचार जाने गए थे। लॉकडाउन 4.0 समाप्त होने से महज तीन दिन पहले अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्रियों से टेलीफोन पर बात की थी। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत में गृहमंत्री ने राज्यों के चिंताजनक स्थिति वाले क्षेत्रों के बारे में पूछा था। 
 
गृहमंत्री ने राज्यों से पूछा था कि 1 जून के बाद से वह किन क्षेत्रों को खोलना चाहते हैं। बता दें कि अभी तक लॉकडाउन के हर चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बात करते थे और उनके विचार जानते थे, लेकिन इस बार यह काम देश के गृहमंत्री ने किया। इसके बाद वह पीएम मोदी से मिलने पहुंचे हैं।
 
फिलहाल मुख्यमंत्रियों की लॉकडाउन को लेकर क्या राय है। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि यह समझा जा रहा है कि अधिकतर राज्य कुछ रूप में लॉकडाउन जारी रखना चाहते हैं। साथ ही वे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और जन-जीवन को सामान्य बनाने के पक्ष में हैं। इसके साथ ही संभावना है कि अगले तीन दिन में सरकार लॉकडाउन पर अपने फैसले की घोषणा कर सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »