सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तीन और प्रवासी पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में इनकी संख्या बढकर 216 हो गई,साथी अच्छी बात यह रही 191 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज जिन लोगो के मामले पॉजिटिव मिले वे 19 मई को सहारनपुर लौटे थे। इनमें दो लोग मुम्बई और एक हैदराबाद से आया था। तीनों को नागल और इस्लामिया इंटर कालेज में पृथकवास में रखा गया था। उन्होंने बताया कि सहारनपुर जिले में अब केवल 25 सक्रिय मामले रह गए है।
इस बीच सहारनपुर के मंडलायुक्त संजय कुमार ने बताया कि शामली में 31 कोरोना संक्रमितों में से 22 स्वस्थ हो गए है और नौ मरीजों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में कल पांच प्रवासियों और एक महिला समेत छह पॉजिटिव सामने आने के बाद जिले में संक्रमितो की संख्या 46 पहुंच गई , जिले में 24 लोगों के स्वस्थ होने के बाद केवल 22 मामले अभी सक्रिय है।