26 Apr 2024, 17:11:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गुमला में बहू ने सास की पीट-पीट कर हत्या की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2020 5:59PM | Updated Date: May 24 2020 6:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुमला। झारखंड में गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र में कलयुगी बहू ने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर अपनी  सास की हत्या कर दी है। विशुनपुर थाना प्रभारी मोहन कुमार ने रविवार को बताया कि चटी सेरका गांव निवासी खेमराज तुरी की पत्नी आशा देवी और उसकी सास मघनी देवी के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी। बात इतनी बढ़ गई कि उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई।
 
इस दौरान बहू ने सास के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल बिशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा और शव को बिशुनपुर थाने लेकर आ गया। शव को रविवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया। उधर, बिशुनपुर थाना में मृतक महिला के पुत्र खेमका तुरी ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »