27 Apr 2024, 03:44:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बुलंदशहर में तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या हुई 106

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2020 5:39PM | Updated Date: May 24 2020 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 24 घंटे में  तीन और कोराना पॉजिटिव मिलने से  संक्रमितों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रोहतास यादव ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिकंदराबाद के खत्री बाड़ा मोहल्ला में 75 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा दिबाई इलाके के गांव सतोहा  निवासी एक प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। यह मजदूर गुजरात से परिवार के साथ  गांव सतोहा लौटा था। प्रशासन ने उसे क्वारंटाइन सेंटर में भेज कर सैंपल जांच के लिए भेजा था।
 
उन्होंने बताया कि तीन संक्रमितों के मिलने से इनकी संख्या बढ़कर 106 हो गयी है। उन्होंने बताया कि जिले में अबतक 70  मरीजों  स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जा चुके है जबकि दो की मृत्य हो चुकी है, वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 34 है। यादव ने बताया कि मृतकों में एक शिकारपुर का आयुष चिकित्सक तथा दूसरा सिकंदराबाद के रिटायर्ड बैंक  कर्मचारी था। पॉजिटिव मिले मरीजों  के संपर्क में आने वालों की पहचान की जा रही है। उन्होंने ने बताया की अब  जिले ने कुल मिलाकर नौ हॉटस्पॉट हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »