26 Apr 2024, 19:42:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केरल में कोरोना से महिला की मौत, मृतकों की संख्या छह हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2020 5:36PM | Updated Date: May 24 2020 5:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोझिकोड। दुबई से केरल लौटी एक महिला की कोरोना वायरस (कोविड-19) से रविवार को कोझिकोड के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि महिला का कैंसर का इलाज भी चल रहा था। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सूत्रों ने बताया कि कई अन्य बीमारियों से पीड़ि‍त अमीना की हालत गंभीर होने के बाद उनकी मौत हो गई। पिछले कुछ समय से उनका कैंसर का इलाज भी चल रहा था।
 
वायनाड जिले के कलपेट्टा की निवासी अमीना केंद्र सरकार के वंदे भारत मिशन के तहत विमान से 20 मई को दुबई से कोचिन हवाई अड्डे आई थी। कलीकट पहुंचने के बाद कैंसर के इलाज के लिए महिला को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में स्थानांतरित किया गया था। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि महिला को 20 मई को भर्ती किये जाने के साथ ही वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »