26 Apr 2024, 23:33:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील में कोरोना से 21048 लोगों की मौत-स्वास्थ्य मंत्रालय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2020 11:24AM | Updated Date: May 23 2020 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डि जनेरियो। ब्राजील में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में पिछले 24घंटे में कोरोन वायरस (कोविड-19) महामरी से 1001 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 21048 हो गई है। मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इसी अवधि के दौरान कोरोना वायरस के 20803 नए मामले आने से देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 330890 हो गई है। एक दिन पहले ब्राजील में 18508 नए मामले आए थे और 1188 लोगों की मौत हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन 11 मार्च को कोविड-19 को महामारी घोषित कर चुका है। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार दुनिया भर में करीब 52 लाख लोग कोरोना वायरस से प्रभावित है और इससे 337000 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »