26 Apr 2024, 10:14:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पर्यावरण नियमों को नहीं मानने वालों को खामियाजा भुगतना होगा : जावड़ेकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2020 3:11PM | Updated Date: May 22 2020 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जैव विविधता के संरक्षण के लिए शुक्रवार को कईं कार्यक्रमों की शुरुआत की तथा कहा कि पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वालों को इसका खामियाजा भुगतना होगा।  अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के मौके पर एक वेबीनार में जावड़ेकर ने स्रातकोत्तर छात्रों के लिए एक इंटर्नशिप कार्यक्रम, दो जागरूकता कार्यक्रमों और एक मॉडेल कॉप (कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज) की शुरुआत की तथा जैवविविधता वेबीनार श्रृंखला का एक बुकलेट लॉन्च किया।
 
मॉडेल कॉप में हिस्सा लेने वाली एक छात्रा के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि आम लोग भी पर्यावरण नियम नहीं मानने वाली कंपनियों की पोल खोलकर पर्यावरण तथा जैव विविधता के संरक्षण में योगदान दे सकते हैं। इस संदर्भ में अपने राजनीतिक जीवन की एक घटना का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा ‘‘जो लोग नियमों का उल्लंघन करने की कोशिश करते हैं उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।’’ इस मॉडल कॉप में 28 राज्यों और सात केंद्रशासित प्रदेशों के 36 विद्यालयों के 72 छात्र हिस्सा ले रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »