28 Mar 2024, 21:05:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस की पंखुड़ी बोलीं - दिल्लीवालों, तुमने BJP को हराया, इसलिए वो जला रहे..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 1:03PM | Updated Date: Feb 28 2020 1:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली में फैली हिंसा में अबतक 38 लोगों की मौत हो गई है। इस हिंसा के पीछे बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का हाथ बताया जा रहा है। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने पुलिस के सामने भड़काऊ बयान दिया था। जिसके बाद हिंसा शुरू हो गई। इस हिंसा में करोड़ों का नुकसान हो चुका है। अभी भी कई लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं इस हिंसा के लिए कांग्रेस प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। 
 
पंखुड़ी ने अपने एक ट्वीट में लिखा- दिल्लीवालों, तुमने उन्हें चुनाव में हराया, इसलिए वो तुम्हारा शहर जला रहे हैं। बहकना मत, टूटना मत, इनके जाल में फंसना मत, एक दूसरे का हाथ थामे रहना। दिल्ली को दिल्ली बने रहने देना। दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा- ये किस बात का ‘ जय श्री राम ‘?? मेरे राम ने कभी आग नहीं लगाई, मेरे राम ने कभी हिंसा नहीं भड़काई, मेरे राम ने कभी भाषा की मर्यादा नहीं गिराई, मेरे राम ने बेगुनाहों की हत्या नहीं करवाई। तुम बस दंगाई हो, हिंदू नहीं। रघुपति राघव राजा राम, इनको सनमति दे भगवान।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »