18 Apr 2024, 20:16:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP पर भड़के रजनीकांत, कहा - संभाल नहीं सकते तो दे दें इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 1:00PM | Updated Date: Feb 27 2020 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। सुपरस्टार रजनीकांत ने दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। रजनीकांत ने हिंसा रोकने में अमित शाह को नाकाम बताया है। रजनीकांत ने कहा कि यह हिंसा केंद्र सरकार के खुफिया विभाग की विफलता है। मैं केंद्र सरकार की कड़ी निंदा करता हूं। रजनीकांत ने यह भी कहा कि अगर हिंसा की स्थिति नहीं संभलती है तो जो सत्ता पर काबिज हैं, उन्हें इस्तीफा देकर चले जाना चाहिए। बताते चलें कि पूर्वी दिल्ली के इलाकों में हुई हिंसा में अब तक 32 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »