08 May 2024, 19:47:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत के बारे में ऐसा सोचती है डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 1:33PM | Updated Date: Feb 25 2020 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर के साथ ताजमहल का दीदार किया। 'ताज' के दीदार के बाद इवांका ट्रंप ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसकी फोटो भी शेयर की। इवांका ट्रंप ने भारत की काफी तारीफ की है। वहीं हम बता रहे हैं आपको कि इवांका भारत के बारे में क्या सोचती है? 
 
इवांका ट्रंप 2017 में ग्लोबल आंत्रप्रेन्योर समिट (जीईएस) में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद पहुंची थीं। भारत की तारीफ़ करते हुए इवांका ने कहा था कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के साथ हम मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं। दोनों देश मिल कर आर्थिक उन्नति की ओर बढ़ सकते हैं। अमेरिका और भारत आतंक के खिलाफ लड़ रहे हैं और सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ा रहे हैं।
 
इवांका ने कहा था कि सबसे बड़ी चुनौती दोनों देश के लिए यही है कि उन्नति के अवसर पैदा किए जाए और लोग सम्पन्न हों। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी इसके लिए मेहनत कर रहे हैं ठीक उसी तरह भारत के पीएम मोदी भी आर्थिक विकास और महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं। इवांका ने ये भी कहा था कि मुझे भारत इतिहास और संस्कृति पसंद है। जब इवांका 2017 में यहाँ आई थी तो उसने उम्मीद भी जताई थी कि वो भारत को जानने के लिए जल्द ही दोबारा यहां आएंगीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »