26 Apr 2024, 18:43:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नितिन सिंह ने दिखाया ताज तो ट्रंप ने खुश होकर दिया ये खास तोहफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 1:31PM | Updated Date: Feb 25 2020 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्ता की जानकारी ली। इस दौरान ट्रंप और मेलानिया के साथ सिर्फ गाइड की भूमिका में आगरा के रहने वाले नितिन सिंह उर्फ रिंकू थे। उन्होंने दोनों को ताजमहल के इतिहास, इसकी कला स्‍थापत्‍य, पच्‍चीकारी आदि की जानकारी दी। वहीं डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्‍नी मेलानिया ट्रंप को ताजमहल की खूबसूरती दिखाकर नितिन सिंह खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उन्‍हें डोनाल्‍ड ट्रंप ने खुश होकर उपहार में एक बैज दिया है। नितिन कहते हैं, 'मैं इसे जिंदगी भर संभाल कर रखूंगा।
 
ट्रंप के गाइड बने नितिन सिंह आगरा के कटरा फुलेल के रहने वाले हैं। ट्रंप के गाइड की भूमिका में नितिन ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति और उनकी पत्‍नी के तमाम सवालों और जिज्ञासाओं को दूर किया। उन्‍होंने ट्रंप को ताजमहल से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी दी और ट्रंप ने भी बेहद गंभीरता से उसे समझा।
 
नितिन का कहना है कि जिस क्षण अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और उनकी पत्‍नी मिलेनिया ने ताजमहल को देखा तो उनके मुंह से पहला शब्‍द निकला, 'अविश्‍वसनीय।' नितिन ने बताया कि दोनों वादा करके गए हैं कि वे ताजमहल को निहारने फिर भारत आएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »