26 Apr 2024, 21:01:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

'ह्यूमन कंप्यूटर' के नाम से मशहूर कैथरीन जॉनसन का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 1:24PM | Updated Date: Feb 25 2020 1:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वर्जीनिया। ह्यूमन प्यूटर के नाम से मशहूर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) की गणितज्ञ कैथरीन जॉनसन का 101 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जॉनसन ने पहली बार अमेरिकियों को अंतरिक्ष में भेजने और उन्हें वापस धरती पर सुरक्षित लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नासा ने सोमवार को सुश्री जॉनसन के निधन की घोषणा की। उनका जन्म 1918 में अमेरिका के वर्जीनिया में हुआ था। उन्हें बहुत कम उम्र से ही जटिल से जटिल गणितीय समस्याओं को सुलझाने में कुशलता हासिल थी। 
 
बाद में वह नासा के ‘कंप्यूटर पूल’ का हिस्सा बनीं। ‘कंप्यूटर पूल’ गणितज्ञों का एक समूह था जिसने नासा के पहले सफल अंतरिक्ष मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अमेरिकी अंतरिक्ष अभियानों में जॉनसन के योगदान को बहुत बाद में  पहचान मिली। वर्ष 2015 में उन्हें तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया। वर्ष 2016 में उन पर फिल्म ‘हिडेन फिगर्स’ बनाई गई जिसके बाद वह विश्व में मशहूर हो गईं। 
 
नासा के एडमिनिस्ट्रेटर जिम ब्रिडेनस्टाइन ने सोमवार को बयान जारी कर कहा, ‘‘नासा अपने बेहद महत्वपूर्ण समय के एक व्यक्तित्व के खो देने पर बहुत दुखी है और हम कैथरीन जॉनसन के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। सुश्री जॉनसन ने हमारे देश को अंतरिक्ष तक पहुंचने में मदद की। एक गणितज्ञ के रूप में उनके (सुश्री जॉनसन) कौशल और समर्पण ने इंसानों को चांद पर पहुंचाने में मदद की और अंतरिक्ष में हमारे अंतरिक्ष यात्रियों का पहुंचना संभव बनाया तथा इन सब उपलब्धियों के बाद हम मंगल की यात्रा पर हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »