18 Apr 2024, 11:42:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना वायरस से ताइवान में हुई पहली मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 12:08AM | Updated Date: Feb 17 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ताइपे। ताइवान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को ताइवान में कोरोना वायरस से हुई पहली मौत की पुष्टि की है। ताइवान के स्वास्थ्य मंत्री चेन शी चुंग ने बताया कि इस वायरस की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है और उसने हाल ही में कोई विदेश यात्रा नहीं की थी। अधिकारी अभी इस बात की जांच कर रहे हैं  कि पीड़ित कोरोना वायरस कैसे संक्रमित हुआ था। हुबेई प्रांत के वुहान में  कोरोना वायरस का पहला मामला गत दिसंबर में प्रकाश में आया था और देखते ही देखते यह विश्व के 25 देशों से अधिक देशों में फैल गया। चीन में अभी तक इस जानलेवा वायरस से 1600 लोगों की मौत हो गयी है और लगभग 70,000 लोग इससे संक्रमित हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »