28 Mar 2024, 14:08:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CAA को लेकर मोदी का विपक्ष पर हमला, वे 'भ्रम और झूठ के शस्त्र' का इस्तेमाल...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 12:53PM | Updated Date: Jan 21 2020 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संशोधित नागरिकता कानून को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिन्हें जनता ने खारिज कर दिया है अब वे 'भ्रम और झूठ के शस्त्र' का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'चुनावी राजनीति में जनता ने जिन्हें नकार दिया है, जिनकी बात को देश स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है, उनके पास बहुत कम शस्त्र बचे हैं और उनमें से एक है भ्रम फैलाओ और झूठ फैलाओ। बार-बार हर चीज को एक रूप दे दो, रंग दे दो और अपने इकोसिस्टम में उनको हवा दे दे।
 
मोदी ने कहा, 'ऐसे समय में भाजपा कार्यकर्ता मानकर चलें कि माध्यमों से मदद मिलने की आशा कम है और हमारी ताकत तो लोगों से संवाद और संपर्क है। हमारे लिए और सक्रियता की आवश्यकता है और जन-जन तक पहुंचने की जरूरत है। आज भी ये लोग हमारे प्रति जनता के विश्वास को डिगा नहीं पाए हैं। उन्होंने सीएए के समर्थन से जुड़े भाजपा के कार्यक्रमों का हवाला देते हुए कहा, 'इन दिनों 10-15 कार्यक्रम होते हैं और हमारे नेता जाते हैं और 50 हजार-एक लाख लोग आते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »