29 Mar 2024, 10:42:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान से सैनिकों को वापस बुला सकते हैं ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 12:35PM | Updated Date: Dec 16 2019 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। ट्रंप प्रशासन अफगानिस्तान से 4,000 सैनिकों को वापस बुलाने की इस हफ्ते घोषणा कर सकता है। अमेरिकी मीडिया में आई खबरों में यह दावा किया गया है। अमेरिका और तालिबान के बीच वार्ता एक हफ्ते पहले बहाल हुई थी क्योंकि दोनों पक्षों ने हिंसा घटाने के मार्ग पर चलने या संघर्ष विराम तक पहुंचने की इच्छा जताई थी। 

अफगानिस्तान में फिलहाल 13,000 अमेरिकी सैनिक हैं। तीन मौजूदा एवं पूर्व अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन का इरादा अफगानिस्तान से 4000 सैनिकों की वापसी की घोषणा करने की है। वहीं, सीएनएन ने इस बात का जिक्र किया कि ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा है कि (4000) सैनिकों को वापस बुलाने की घोषणा इस हफ्ते हो सकती है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »