28 Mar 2024, 23:16:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

न्यूजीलैंड ज्वालामुखी : 25 लोगों की स्थिति गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 9:31AM | Updated Date: Dec 11 2019 9:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में पर्यटकों के बेहद लोकप्रिय व्हाइट द्वीप पर सोमवार को ज्वालामुखी फटने से घायल 55 लोगों में से 25 की स्थिति नाजुक बनी हुई है। ज्वालामुखी फटने की इस भीषण घटना में छह लोगों की मौत हो गयी है और आठ अन्य लापता हैं। पुलिस ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि सात विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 25 लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। 

पुलिस ने बताया कि लापता लोगों के बचने की आशा कम है। लापता लोगों में ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्रिटेन, चीन और मलेशिया के पर्यटक शामिल हैं। इनके साथ न्यूजीलैंड का गाइड भी था। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने इस घटना पर देश की तरफ से शोक व्यक्त किया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान के संबंध में पूरी रिपोर्ट फिलहाल जारी नहीं की गयी है। द्वीप पर तलाशी एवं बचाव अभियान जारी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »