23 Apr 2024, 23:58:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश छोड़कर भाग चुका है स्वामी नित्यानंद - गुजरात पुलिस का दावा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 1:19PM | Updated Date: Nov 22 2019 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अहमदाबाद स्थित अपना आश्रम चलाने के लिए बच्‍चों को अगवा कर उन्‍हें श्रद्धालुओं से चंदा जुटाने के काम में लगाने के आरोपों से घिरा स्वयंभू बाबा स्वामी नित्यानंद देश छोड़कर फरार हो चुका है। गुजरात पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। नित्‍यानंद के खिलाफ बुधवार को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। नित्‍यानंद के खिलाफ बुधवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। साथ ही स्वयंभू बाबा की दो महिला अनुयायियों को गिरफ्तार भी किया गया था।
 
अहमदाबाद (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक आरवी असारी  ने बताया कि नित्यानंद विदेश भाग गया है और अगर जरूरत पड़ी तो गुजरात पुलिस उचित माध्यम के जरिए उसको हिरासत में लेगी। नित्यानंद कर्नाटक में अपने खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने के बाद ही देश छोड़कर भाग गया था और उसे यहां ढूंढना समय की बर्बादी होगी। उसके भारत आने के बाद हम निश्चित तौर पर उसको गिरफ्तार करेंगे। 
 
पुलिस ने बुधवार को नित्यानंद के खिलाफ बच्चों का अपहरण करने और अपने आश्रम योगिनी सर्वज्ञपीठम को चलाने के लिए अनुयायियों से चंदा इकट्ठा करने के लिए बच्चों को गलत तरीके से बंधक बनाने का मामला दर्ज किया था। अहमदाबाद के एसपी (ग्रामीण) आरवी असारी ने बताया कि नित्यानंद विदेश भाग चुका है और अगर जरूरत पड़ी तो गुजरात पुलिस उचित प्रक्रिया के तहत उसकी हिरासत की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में नित्यानंद के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद वो देश छोड़कर भाग गया है और उसे अब यहां खोजना समय की बर्बादी होगी। अगर वो भारत वापस आता है तो हम उसे जरूर गिरफ्तार करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »