टोक्यो। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बुधवार को जापान सत्य साई संस्थान संस्कृति परियोजना की आधारशिला रखते हुए कहा कि भारतीय पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अक्षरधाम और स्वामिनारायण मंदिर की तर्ज पर एक मंदिर बनाया जाएगा। कोविंद ने ककेगोवा के साईं न सातो में कहा कि आज की दुनिया में जहां हम शांति और खुशी की खोज के साथ, समुदायों और संस्कृतियों को एक साथ लाने की तलाश कर रहे हैं, वहीं साईं न सातो इसके लिए सबसे उचित स्थान है।
हमें न केवल एक शांतिपूर्ण अस्तित्व की जरूरत है, बल्कि ऐसे कई और केन्द्र की आवश्यकता है, जहां महिलाएं और पुरुष, स्वयं एवं समाज के बारे में चिंतन कर सकें और ‘उनके’ बीच की दूरी को खत्म कर सकें। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे द्वारा राष्ट्रपति के सम्मान में आज शाम आयोजित भोज में कोविंद शामिल हुए। राष्ट्रपति आज स्वदेश लौटेंगे और गुरुवार सुबह उनके नयी दिल्ली पहुंचने की संभावना है।