16 Apr 2024, 10:46:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सरा ने अफगानिस्तान की मस्जिद में हुये विस्फोट की निंदा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 2:12AM | Updated Date: Oct 19 2019 2:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव अंटोनिओ गुटेरेस ने अफगानिस्तान की एक मस्जिद में शुक्रवार को हुए जोरदार विस्फोट की कड़ी निंदा की है। इस हमले में कई लोगों की जान गयी हैं। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने एक बयान में कहा कि हमले के साजिशकर्ताओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। गुटेरेस ने पीड़ति परिवारों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति और संवेदना व्यक्त की तथा उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना भी की। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अफगानिस्तान और उनके देशवासियों के साथ मजबूती से खड़ा हैं। 

उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद में हुए जोरदार विस्फोट में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। नांगरहार के गवर्नर शाह महमूद मिखाइल ने स्थानीय अधिकारियों, सैन्य और स्वास्थ्य अधिकारियों को घायलों की मदद करने के निर्देश दिया है। विस्फोट की जिम्मेदारी फिलहाल किसी भी संगठन ने नहीं ली है लेकिन तालिबान और इस्लामिक स्टेट इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »