29 Mar 2024, 03:09:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस की पाकिस्तान के साथ क्या केमिस्ट्री है : मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 3:30PM | Updated Date: Oct 18 2019 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पाकिस्तान के साथ ‘केमिस्ट्री’ के चलते ही वह कश्मीर पर ऐसे बयान दे रही है जिनका अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है। मोदी ने शुक्रवार को यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को भारत की एकता की चिंता नहीं है और न ही बाबा साहेब अंबेडकर के दिए हुए संविधान की। इसलिए जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त किये जाने के बाद से उसके पेट में दर्द हो रहा है। 
 
उन्होंने कहा ,‘‘ 370 को हटाने की सबसे बड़ी विरोधी रही कांग्रेस अब हरियाणा को संभालने के लिए कोशिश कर रही है। पाकिस्तान के साथ कांग्रेस की कौन सी केमिस्ट्री है? ये किसके लिए है? उन्होंने कहा ,‘‘ 5 अगस्त से कांग्रेस और उनकी साथ मिलीभगत करने वालों के पेट में ऐसा दर्द उठा है, जिसपर कोई दवा काम नहीं कर पा रही। पेट में दर्द, कांग्रेस की लाइलाज बीमारी बन गया है अब तो देश भी यह जान गया है कि कांग्रेस को ये दर्द होता क्यों है? किसकी हमदर्दी किसके लिए है।’’
 
इस चुनाव में आपको इसका जवाब ढूंढना ही होगा। कांग्रेस को हरियाणा के उन वीर सपूतों की भावनाओं से बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता, जो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सुरक्षा के लिए वहां डटे हुए हैं। कश्मीर पर कांग्रेस नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा ,‘‘आपने देखा होगा कि कांग्रेस के नेताओं के कश्मीर पर जो बयान आए वो किसके काम आ रहे हैं, उसका लाभ कौन उठा रहा है, कहां-कहां उसका इस्तेमाल किया जा रहा है। 
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ऐसी बीमारी हुई है कि स्वच्छ भारत की बात करें तो कांग्रेस के पेट में मरोड़ होने लगती है। सर्जिकल स्ट्राइक की बात करें तो कांग्रेस के पेट का दर्द बढ़ जाता है। कोई बालाकोट का नाम लेता है तो कांग्रेस दर्द के मारे छटपटाने लगती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस उन्हें चाहे जितना भला बुरा करे लेकिन सीमाएं इतनी भी न लांघे कि देश का नुकसान हो। कांग्रेस को उन माताओं और उन बेटियों की संवेदना का ख्याल रखना चाहिए जिन्होंने अपने सपूतों को, अपने सुहाग को, अपने पिता को मां भारती के लिए शहीद होते हुए देखा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »