16 Apr 2024, 12:29:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा - CM खट्टर नहीं खच्चर हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 3:07PM | Updated Date: Oct 14 2019 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा की गई विवादित टिप्पणी पर सियासत गरमाने लगी है। मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को और राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया था। इस पर महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन राउत ने हरियाणा के सीएम खट्टर पर विव'दित बयान दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह मनोहर लाल खट्टर नहीं बल्कि 'खच्चर' हैं।
 
नितिन राउत ने कहा कि हरियाणा के सीएम खट्टर नहीं बल्कि ..... हैं. अगर उनको इस प्रकार के बयान देने हैं तो उन्हें मोदी जी के बारे में बयान देना चाहिए। क्योंकि मोदी जी के बारे में लोग समझ रहे हैं कि वे बहुत अच्छे आदमी हैं, देश की उन्नति करेंगे, देश संपन्न होगा, रोजगार आएंगे, उद्योग बढ़ेगा लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं है तो ये खोदा पहाड़ निकला चूहा तो मोदी जी के लिए परफेक्ट बैठता है। इसलिए ..... साहब से मेरा कहना है कि मोदी जी के लिए बोलिए न ये बयान.... हम स्वागत करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »