29 Mar 2024, 20:15:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी मां नर्मदा का आशीर्वाद लेने पहुंचे केवडिया, आज 69वां जन्मदिन मनाएंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 10:49AM | Updated Date: Sep 17 2019 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पीएम मोदी का आज 17 सितंबर को जन्मदिन है। वह आज 69 साल के हो जाएंगे। पीएम मोदी आज का दिन अपने गृहराज्य गुजरात में बिताएंगे। पीएम मोदी गुजरात के केवड़िया पहुंच गए हैं। केवडिया में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी केवडिया में चल रहे विकास कार्यो का निरिक्षण करेंगे। वे सरदार सरोवर डेम का दौरा करेंगे। दिन में पीएम मोदी अपनी मां से मिलकर उनका आशीर्वाद लेंगे।
 
गुजरात सरकार ने सरदार सरोवर डेम पर 'नमामि देवी नर्मदे' नाम से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। गुजरात सरकार पीएम मोदी को लबालब पानी से भरा सरदार सरोवर डेम भेंट करेगी। नर्मदा नदी और डेम की पीएम मोदी पूजा-अर्चना कर महाआरती करेंगे। पीएम मोदी इसी दिन नर्मदा जिले में स्थित सरदार सरोवर बांध का जायजा लेंगे, जिसका जलस्तर 138.68 मीटर हो गया है। दो साल पहले बने इस बांध का जलस्तर क्षमता के अनुसार पहली बार सबसे ऊंचा हुआ है।
 
प्रधानमंत्री के आगमन के मौके पर समूचे बांध को बिजली के रंग-बिरंगे बल्बों से सजाया गया है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी जब 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बने थे तब उन्होंने सबसे पहले सरदार सरोवर डेम की ऊंचाई बढ़ाने की मंजूरी दी थी। आज जब सरदार सरोवर डेम अपने ऐतिहासिक जलस्तर पर पंहुचा है तो गुजरात सरकार ने इसे प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर भेंट देने का फैसला किया गया है। पीएम मोदी जब सरदार सरोवर डेम पर पूजा अर्चना करेंगे, तब गुजरात के विविध 5000 नदी, तालाब और डेम जैसे स्थानों पर भी पूजा-अर्चना की जाएगी।
 
इसके पीछे का मकसद नदी, तालाब, डेम और साथ ही पर्यावरण को साफ़ रखने के लिए लोगों को जागरूक करना है। सरदार सरोवर डेम का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पीएम मोदी 10 बजे सरदार सरोवर डेम से 500 मीटर दूर गुरुदेश्वर में स्थित दत्त मंदिर में आरती का लाभ उठाएंगे। मंदिर पर स्थित वासुदेवानंद की समाधी मंदिर में नमन करके वे दत्त मंदिर के पास स्थित वियर डेम के सौन्दर्य  को निहारेंगे। उनका यह कार्यक्रम 10 मिनट का होगा।
 
पीएम मोदी 11 बजे रैली को संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे से 12 बजे तक वे रैली को संबोधित करेंगे। फिर 1 बजकर 15 मिनट पर वे गांधीनगर सचिवालय के हैलिपैड पर लौटेंगे। हैलिपैड से वे सीधे राज भवन जा कर आराम करेंगे इस बीच वे एक बैठक भी करेंगे और 2:30 बजे वे अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 3 बजे वे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां वे अपने गुजरात दौरे को समाप्त करेंगे। उनके जन्मदिन के मौके पर देशभर में जश्न का माहौल है। पीएम मोदी नर्मदा जिले के केवडिया भी पहुंचेंगे। वो चिल्ड्रन न्यूट्रिशन पार्क में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
 
इधर भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को 69 फीट लंबा केक काटा। दिल्ली में पार्टी सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंडिया गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। वाराणसी में पीएम मोदी के प्रशंसक अरविंद सिंह ने पीएम के जन्मदिन के मौके पर संकटमोचन मंदिर में भगवान हनुमान को सोने का मुकुट चढ़ाया है। वे कहते हैं, 'लोकसभा चुनाव से पहले मैंने संकल्प लिया था कि अगर मोदी ने दूसरी बार सरकार बनाई तो भगवान हनुमान को 1.25 किलो वजनी सोने का मुकुट चढ़ाऊंगा।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »