29 Mar 2024, 03:06:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मोदी को सांप-मगरमच्छ दिखाने वाली पाक गायिका संकट में फंसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 2:49PM | Updated Date: Sep 16 2019 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर उन्हें सांप और मगरमच्छ दिखाने वाली पाकिस्तानी गायिका राबी पीरजादा एक अलग ही तरह के संकट में पड़ गई हैं। उन्हें पाकिस्तान के वन्यजीव विभाग ने गैरकानूनी तरीके से सांप और मगरमच्छ रखने के मामले में चालान भरने को कहा है। पीरजादा ने शायद ख्वाब में भी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा और जब ऐसा हुआ तो वह बुरी तरह बौखला गईं। उन्हें लगा था कि वह देशभक्ति दिखा रही हैं लेकिन उनकी यह हरकत गैरकानूनी निकली। 
 
खुद का चालान कटने पर वह बरस पड़ीं और कहा कि यह सांप और मगरमच्छ उनके नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी ही बातों से पता चलता है कि बहुत सारे भारतीय 'गद्दार पाकिस्तानियों' से कहीं बेहतर हैं। उन्होंने वन्यजीव विभाग को खरीखोटी सुनाई। कुछ दिन पहले पीरजादा ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने 'जुल्म के शिकार कश्मीरियों' के समर्थन में आवाज उठाते हुए मोदी को सांप और मगरमच्छ दिखाकर 'डराया' था। इसी वीडियो पर वन्यजीव विभाग ने कहा कि इन जानवरों को घर में रखने की इजाजत नहीं है और पीरजादा का चालान काट दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »