नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान का आज मुंबई में निधन हो गया। वह बीते कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले ही उन्हें भोपाल से मुंबई ले जाया गया था। मुंबई में वह लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। सूचना मिलते ही शिवराज सिंह मुंबई के लिए रवाना हो गए।