19 Apr 2024, 23:37:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तीर्थयात्राओं के विस्तार के लिए पाकिस्तान के साथ काम करने की इच्छा: भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2022 11:13PM | Updated Date: Jan 28 2022 11:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान के साथ दोनों देशों के तीर्थयात्रियों के लिए भ्रमण के लिए अनुमत धार्मिक स्थानों की सूची के विस्तार के प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख प्रदर्शित करते हुए आज कहा कि वह पाकिस्तान सरकार के साथ इस दिशा में काम करने का इच्छुक है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यहां नियमित ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत एवं पाकिस्तान के बीच धार्मिक स्थलों की यात्राओं 1974 का प्रोटोकॉल है जिसके अनुरूप नियमित रूप से यात्राएं होतीं हैं। दोनों तरफ के लोगों की इच्छा है कि अनुमत धार्मिक स्थानों की सूची और यात्रा के तरीके का विस्तार होना चाहिए। स्वाभाविक है कि इस बारे में प्रोटोकॉल के तहत ही बात करने की जरूरत है।
 
श्री बागची ने कहा कि भारत का इस मामले में सकारात्मक रुख है और वह इस विषय में पाकिस्तानी पक्ष के साथ काम करने का इच्छुक है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के मद्देनज़र लोगों के आवागमन और एकत्र होने पर वर्तमान में प्रतिबंध लगे हैं। जैसे ही स्थिति सामान्य होने तक हम अपेक्षा करते हैं कि इस समय का उपयोग द्विपक्षीय प्रोटोकॉल के तहत बातचीत करने में किया जा सकता है। हमें उम्मीद है कि तीर्थयात्रियों की रुचि के स्थानों पर भ्रमण जल्द ही शुरू हो सकेगा।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »