28 Mar 2024, 17:18:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजनाथ ने ममता स्टालिन को गणतंत्र दिवस झांकी चयन प्रक्रिया दिया भरोसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2022 5:44PM | Updated Date: Jan 18 2022 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को पत्र लिखकर आश्वासन दिया है! कि गणतंत्र दिवस की झांकी के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। सिंह ने सुश्री बनर्जी और द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन को ट्वीट कर यह जानकारी दी। गौरतलब है कि सुश्री बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में ‘हैरानी’ जताते हुए कहा था कि राज्य की प्रस्तावित झांकी को ‘जानबूझकर’ गणतंत्र दिवस परेड से बाहर रखा गया है। स्टालिन ने भी अपने राज्य की झांकी को लेकर ऐसी ही प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »