18 Apr 2024, 13:43:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोपोर में आतंकवादी हमले में दो जवान शहीद, दो नागरिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2021 5:43PM | Updated Date: Jun 12 2021 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बारामूला। उत्तरी कश्मीर के सोपोर में शनिवार को पुलिस के गश्ती दल पर आतंकवादी हमले में दो जवान शहीद हो गये और दो नागरिकों की मौत हो गयी, वहीं अन्य तीन घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने सोपोर के मुख्य चौराहे पर पुलिस के गश्ती दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की। रोड ओपनिंग पार्टी और गश्ती दल के जवानों की जवाबी कार्रवाई से पहले ही हमलावर वहां से भाग निकले।
 
हमले में पुलिस के चार जवान और तीन नागरिक घायल हो गये। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया , जहां डॉक्टरों ने दो जवान और दो नागरिकों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल जवान तथा नागरिकों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गये हैं और हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सघन घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »