28 Mar 2024, 14:12:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चीन की वैश्विक सहयोग पर बैठक, यूएन सुरक्षा परिषद में अमेरिका सहित कई देश होंगे शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2021 4:06PM | Updated Date: May 4 2021 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क।  वैश्विक महामारी के प्रकोप और विश्व में चल रही  समस्याओं और संकटों को हल करने पर विचार करनें के लिए चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वैश्विक सहयोग पर सभी सदस्य देशों की आगामी शुक्रवार को बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता चीन के विदेश मंत्री वांग यी करेंगे और उनका पहली बार आमना-सामना अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन से होगा।

इस बैठक की जानकारी देते हुए संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत झांग जुन ने बताया कि बैठक वैश्विक सहयोग के लिए बुलाई जा रही है और उसमें विश्व में चल रही समस्याओं और संकटों को हल करने पर विचार किया जाएगा। बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ ही अन्य देशों के विदेश मंत्रियों के भाग लेने की संभावना है। बैठक वर्चुअल होगी।

वैश्विक सहयोग पर यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब चीन का अधिकांश देशों से विवाद बढ़ रहा है हांगकांग और ताइवान को लेकर चीन दुनियाभर के देशों के निशाने पर है और जापान से भी उसका कुछ क्षेत्रों को लेकर निरंतर विवाद बना हुआ है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सुरक्षा परिषद की यह बैठक किन मुद्दों पर केंद्रित होगी। लेकिन यह तय है कि कुछ प्रमुख मुद्दों में चीन खुद कटघरे में होगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »