28 Mar 2024, 22:41:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

11 सितंबर तक होगी अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी : बाइडन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2021 10:51AM | Updated Date: Apr 15 2021 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी  सैनिकों की वापसी की घोषणा की है। बाइडन ने कहा, ‘‘ वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 11 सितंबर को हुए जघन्य हमले की 20वीं बरसी से पहले अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों के अलावा हमारे नाटो सहयोगी देशों के सैनिकों को भी वापस बुला लिया जायेगा। लेकिन हम आतंकवाद के खतरे से अपनी नजर नहीं हटायेंगे।’’
 
उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने और सहयोगी देशों के सैनिकों पर तालिबान के किसी भी संभावित हमले का जवाब देने के लिए सभी उपलब्ध तरीकों का इस्तेमाल करेगा। बाइडन ने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान में आतंकवाद के खतरे पर लगातार अपनी निगरानी रखेगा। अमेरिका अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों को लगातार मदद भी मुहैया कराता रहेगा। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में इस समय करीब 2500 अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं। पिछले करीब 20 वर्षों से अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »